Jaunpur News: सत्संग में धर्म और आध्यात्मिक जीवन पर हुई चर्चा
जौनपुर, नवम्बर 6 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। पुण्य संस्कारों के जागृत होने से ही मनुष्य के भीतर ईश्वर प्राप्ति की तड़प पैदा होती है। इसी के जरिए उसे ईश्वर की प्राप्ति होती है। यह बातें गुरुवार को शाहापुर गांव में आयोजित सत्संग में जयगुरुदेव धर्मप्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीशचंद्र यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि दुनिया में पहले वैदिक धर्म था। आज धर्म के नाम पर लोगों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। महर्षि वाल्मीकि आदिकवि और ब्रह्मज्ञानी थे। उन्होंने संस्कृत में वाल्मीकि रामायण की रचना की थी। आज रामायण और गीता हिंदू धर्म के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने लोगों को खानपान में शुद्धता बरतने की सलाह दी। कहा कि मांस, मछली और अंडे को भोजन का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। नशे से भी दूर रहना चाहिए, क्योंकि इससे बुद्धि का नाश होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.