Jaunpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: शाहगंज। अयोध्या मार्ग पर ताखा पश्चिम गांव के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के बाहऊदीनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र गोपाल मंगलवार को बाइक से शाहगंज से घर जा रहे थे। ताखा पश्चिम गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, रेफर
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.