जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( सीआईएसएफ) के इंस्पेक्टर 43 वर्षीय विपिन निगम की गुरुवार को लखनऊ के वेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पांच माह पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लंबे समय तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक छा गया। विपिन निगम अहमदाबाद में तैनात थे। वह 10 मई को छुट्टी पर घर आए थे। इसी दौरान जमालापुर के अटरियां के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में घायल सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की मौत वाराणसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। बाद में लखनऊ के मेदांता अस्पताल ...