Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: महराजगंज। क्षेत्र के भोगीपुर कठार गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गुरुवार को लमहन गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जौनपुर के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी 28 वर्षीय विकास निषाद शटरिंग का काम करते थे। दो भाइयों और एक बहन में वह सबसे बड़े थे। दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की कमाई पर थी। उनके पिता लल्लू निषाद पक्षाघात से पीड़ित हैं और चारपाई पर रहते हैं। ऐसे में विकास ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। विकास की मौत से पत्नी राधिका, मां राजकुमारी, पिता लल्लू निषाद, छोटे भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.