Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल छात्रा ने तोड़ा दम
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के बाकराबाद बाजार में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 11 वर्षीय बालिका की गुरुवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाजार निवासी अरविंद प्रजापति की 11 वर्षीय अनुष्का कक्षा छह की छात्रा थी। मंगलवार को वह नेशनल हाइवे पार कर रही थी, तभी बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे जलालपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनुष्का तीन बहनों और एक भाई में दूसरे स्थान पर थी। उसके पिता अरविंद प्रजापति और मां सुमन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। छात्रा की असमय मौत से परिजनों का रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.