जौनपुर, अक्टूबर 19 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी से रेस्टोरेंट के सजावट का सामान लेकर आ रहा ऑटो रिक्सा तेज रफ्तार डिजायर कार से टकरा गया । फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुतारा पुल के पास हुई घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मछलीशहर कस्बे के मोहल्ला कोतवाली निवासी 30 वर्षीय वारिस खान रविवार की शाम वाराणसी से रेस्टोरेंट के सजावट का सामान अपने ऑटो रिक्सा में लेकर बनारस से वापस घर मछलीशहर लौट रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थान पर तेज रफ्तार से आ रही डिजायर कार की सामने से टक्कर हो गई।हादसे में ऑटो रिक्सा चालक वारिस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाने लौट गई।इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी । प...