Jaunpur News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, युवक गंभीर
जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राज्य मार्ग पर सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरासम्भलशाह गांव निवासी 52 वर्षीय सफीफ खां और पिपरौल गांव निवासी 40 वर्षीय संजय यादव सोमवार देर शाम भिवरहां के पास हादसे का शिकार हो गए। शाहगंज की ओर जा रही पल्सर बाइक और सुरापुर की ओर से आ रही दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सफीफ खां की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि संजय यादव के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.