Jaunpur News: सड़क हादसा रोकने को किसानों ने उठाई नो-एंट्री की मांग
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: चंदवक, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर किसानों ने भारी वाहनों की नो-एंट्री की मांग उठाई है। रविवार शाम को पूर्वांचल किसान संगठन के कार्यालय में हुई बैठक में इस संबंध में डीएम और एसपी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक के मुद्दे बैठक में दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा, मुआवजे पर ब्याज और अधूरी सड़क का निर्माण पूरा कराने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन के नेता अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि एनएच-233 पर अब तक पांच सौ से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि अधूरी सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। हादसों में लोगों की जान जाने के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान होता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.