Jaunpur News: सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं ने निकाली रैली
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। रोड सेफ्टी क्लब की ओर से प्रो. रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। सड़क पर सुरक्षित रहना स्वयं के साथ परिवार की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को ट्रैफिक लाइट के संकेतों और आपातकालीन सेवा नंबरों की जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने, सावधानी से वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में मानव श्रृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.