Jaunpur News: सड़क सुरक्षा के लिए गोधना तिराहे पर बनाया गया रंबल स्ट्रिप
जौनपुर, अक्टूबर 13 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 बी के गोधना तिराहे पर सतर्कता और गति नियंत्रण के लिए सड़क के दोनों तरफ रंबल स्ट्रिप बनाया गया। इस तिराहे पर मीरगंज से आने वाली प्रधानमंत्री सड़क जुड़ती है। कई बार तिराहे पर हादसे हो चुके हैं। जिस कारण स्थानीय लोग तिराहे पर सड़क के दोनों किनारों पर रंबल स्ट्रिप की मांग कर रहे थे, जिसे संज्ञान में लेते हुए पीली उभरी पट्टियों बनाई गईं। रोड हिप्नोटिज्म से बचने के लिए सड़क पर ऐसी पट्टियों के होने से गाड़ी में कम्पन पैदा होता है जिससे चालक की सतर्कता बढ़ जाती है और गति नियंत्रित हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.