Jaunpur News: सड़क पर गड्ढे और जलभराव से स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के लेवरुआ गांव से तरांव और जरासी मौधा जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन लेवरुआ स्थित डीडी मॉडल स्कूल और राइजिंग स्टार स्कूल के छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। सड़क पर पानी और गड्ढों के कारण बच्चों को काफी संभलकर गुजरना पड़ता है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह मार्ग जोखिम भरा बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के साथ कई स्थानों पर घरों के आसपास भी पहुंच रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.