जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क निर्माण के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से जर्जर सड़क पर गिट्टी और अन्य सामग्री डालकर हल्का लेप लगाया जा रहा था। घटिया निर्माण देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और नारेबाजी करते हुए काम बंद करा दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप निर्माण नहीं होने पर सड़क नहीं बनने देंगे।प्रयागराज-वाया-शाहगंज राजमार्ग से रामनगर बाजार के पास निकलने वाली यह सड़क सम्मनपुर, तिलवारी, अहियापुर और गढ़ा गोपालापुर होते हुए करीब चार किलोमीटर दूर सियरावासी गांव में दूसरे संपर्क मार्ग से जुड़ती है। रामनगर बाजार से लगभग दो किलोमीटर आगे गढ़ा गोपालापुर तक सड़क पूरी तरह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई थी। इससे राहगीरों ...