जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: जौनपुर। कलिंजरा मोड़ से कंधी तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत होने और पहली किस्त नौ करोड़ 56 लाख रुपये जारी होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होने कहा कि इसके लिए पूर्व में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के पूर्व कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, जौनपुर के जिलाधिकारी से मिलकर लगातार किए गए पत्र व्यवहार और प्रयासों से जौनपुर के विकास के लिए इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग की सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। अब जाकर वित्तीय स्वीकृति मिली है। बताया कि बरईपार मार्ग से तेजीबाजार से होते हुए ऊसरा बाजार के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए धनरा...