जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: ​मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत जांच शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ)/नोडल अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट मुंगराबादशाहपुर पहुंचे। उन्होंने ट्रेजरी ऑफिसर और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी के साथ नगर पालिका क्षेत्र के सरोखनपुर एवं कमालपुर मोहल्लों में बनी सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी ने सरोखनपुर और कमालपुर मोहल्लों में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नवनिर्मित सड़कों के मानक, सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों का फीडब...