जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बनगांव पट्टी गांव में हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मंगलवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सलेखनपट्टी गांव निवासी ओम प्रकाश उर्फ बटन्टू हैंड पंप बनाने का काम करता था। 31 जुलाई को कही नल बनाने हेतु जा रहा था। उक्त स्थल पर पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले गए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...