Jaunpur News: सड़क के लिए विरोध प्रदर्शन, वीडियो वायरल
जौनपुर, सितम्बर 24 -- Jaunpur News: जफराबाद। जफराबाद विधानसभा के क्षेत्र के जगदीशपुर और उसके आसपास की बदहाल सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के श्लोगन के साथ प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। करीब एक वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से जगदीशपुर से नाथूपुर चौराहा और जैमथा मोड़ तक सड़क की मरम्मत कराई गई थी। हालांकि, जगदीशपुर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मुख्य मार्ग से सारा ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। इसके कारण नो-एंट्री से बचने के लिए धर्मापुर मोड़ और अखड़ोघाट होते हुए भारी ट्रकों की लगातार आवाजाही शुरू हो गई। अत्यधिक दबाव के कारण मरम्मत की गई सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसी खराब सड़क को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.