Jaunpur News: सड़क किनारे बना गड्ढा कांवरियों के लिए बना खतरा
जौनपुर, अगस्त 10 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर खुज्झी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बना गहरा गड्ढा सावन में कांवरियों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गड्ढे के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। सावन में बड़ी संख्या में कांवरिये इस मार्ग से पैदल और वाहनों से गुजर रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के साथ कई स्थानों पर वन-वे व्यवस्था भी लागू की है। इसके बावजूद एनएच किनारे बना गड्ढा जिम्मेदार विभाग की लापरवाही को उजागर कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढे के कारण पैदल यात्रियों, कांवरियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Banka News: जर्जर भागलपुर-हंसडीहा कांवरिया पथ होकर गुजरने वाले डाक बमों के मुंह से निकले आह के स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.