Jaunpur News: सड़क किनारे नाले में गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
जौनपुर, जुलाई 7 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात रास्ते के किनारे बने गहरे नाले में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल का विवरण मुंगराबादशाहपुर कस्बा निवासी 55 वर्षीय शैलेश जायसवाल रविवार की रात करीब 10 बजे किसी कार्य से सतहरिया आए थे। रात के अंधेरे में अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे बने गहरे नाले में गिर गए। नाला गहरा होने और रात का समय होने के कारण वह समय रहते बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया सोमवार सुबह राहगीरों और स्थानीय लोगों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना सतहरिया पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.