जौनपुर, अगस्त 31 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वर्णकार समाज शाहगंज के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए सचिन वर्मा, कृष्णकांत सोनी और सुशील सेठ बागी चुनाव मैदान में थे। शाम को हुई मतगणना में 179 मत पाकर सचिन वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतदान को लेकर समाज के सदस्यों में खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में समाजजनों ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 343 मत पड़े। मतगणना में सचिन वर्मा को 179, निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील सेठ बागी को 84 और कृष्णकांत सोनी को 75 मत मिले।

मतदान की प्रक्रिया पांच मत नोटा के पक्ष में पड़े। अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होते ही सचिन वर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतदान के दौरान उपनिरीक्षक सुभाष गिरी पुलिसकर्मियों ...