Jaunpur News: सई नदी की जलकुंभी में फंसकर एक भैंस मरी
जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित सई नदी पर बने पुराने पुल के पावा में फंसी जलकुंभी में फंसकर एक भैंस मंगलवार को मर गई। खलीप्ता महिमापुर गांव निवासी शिवशंकर यादव का लड़का निर्भय नारायन दोपहर में नदी के किनारे बगीचे में 14भैंस चरने के लिए छोड़ा था। करीब दो बजे सभी भैंस नदी में कूद गई। जिसमें से दो भैंस पानी के तेज बहाव में बहते हुए पुल के पावा में फंसी जलकुंभी में जाकर फंस गई। काफी देर तक दोनों भैंस नहीं दिखाई दी तो पशु पालक चार किमी दूर इसमेला गांव के पास नदी में मछली पकड़ने के लिए लगी जाल के पास गया और मछली पकड़ने वालों से बताया तो उन लोगों तो दोनों भैंस जाल में फंसी मिल गई। जिसमे से एक भैंस मर चुकी थीं एक जिंदा थी जिसे पशुपालक घर ले गया। पिछले साल इसी जलकुंभी में फंसकर 11 भैंस मर गई थीं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.