Jaunpur News: संस्कृति और वैदिक गणित प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
जौनपुर, नवम्बर 2 -- प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का समापन Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। महोत्सव में संस्कृति और वैदिक गणित से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका सम्मान किया। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राजबहादुर दीक्षित ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में चरित्र निर्माण और देशभक्ति की भावना विकसित करने के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा और देश की संस्कृति के प्रति गौरव का भाव पैदा करना है। महोत्सव में संस्कृति और वैदिक गणित प्रश्न मंच, गणित प्रदर्श, गणित प्रयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.