Jaunpur News: संरक्षण देने के आरोप में मामा गिरफ्तार
जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। रंगदारी मांगने के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस ने उसके मामा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बरसठी थाना क्षेत्र के लखरांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार मड़ियाहूं कोतवाली में 16 सितंबर को हिस्ट्रीशीटर संदीप गौतम उर्फ सावन के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को संदीप को संरक्षण दिए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने बरसठी थाना क्षेत्र के लखरांव निवासी उसके मामा 42 वर्षीय अभिमन्यु गौतम पुत्र स्व. बड़ेलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभिमन्यु के खिलाफ भी संरक्षण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.