Jaunpur News: संयुक्त किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा जौनपुर शाखा ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने चुनाव आयुक्त पर एसआईआर के नाम पर 13.41 करोड़ मतदाताओं का नाम काटे जाने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय आह्वान पर हुए धरना प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को राष्ट्रपति नामित ज्ञापन दिया। मांग किया कि हटाए गए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाए, चुनाव आयुक्त की चयन प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता का नाम रखा जाए। एसआईआर रद्द हो, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए, अंतर मंतर पर होने वाले आंदोलन की रोक हटायी जाए। धरने में विजय यादव उर्फ ऊदल, सुभाष पटेल, बचाऊराम, राजनाथ यादव, सालिगराम पटेल सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: एसआईआर रद्द करने समेत वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.