Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में रविवार की रात 24 वर्षीय अविवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने से मौत हो गई। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सूचना पर केराकत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय, थानागद्दी चौकी प्रभारी कृष्णानंद यादव और एसआइ संजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार युवती शीतल सेठ पुत्री सुनील सेठ का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवती की मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.