Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में ठेगुआ गांव में पांच मवेशियों की मौत
जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआ (तियरा) गांव में शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक पशु पालक के पांच मवेशियों की मौत हो गयी। जबकि दो का उपचार चल रहा है। पशु चिकित्सक के अनुसार भूसे में यूरिया की मात्रा अधिक थी। जिन पशुओ ने अधिक भूसा सेवन किया था उनकी मौत हो गयी। गांव निवासी विकास कुमार सिंह 14 गाय व भैंस को पाले हैं। पांच बजे के आसपास सभी पशुओं को दाना-भूसा डालकर खिलाना शुरू किया। एक घंटे बाद मवेशियों की हालत बिगड़ने लगी। पशुपालक ने आस पास के डाक्टरों को बुलाकर उपचार कराया। लेकिन हालत सुधरने के बजाय बिगड़ने लगी। देखते ही देखते दो भैंस व तीन गायों की मौत हो गयी। सभी गर्भवती थीं। अब भी एक भैंस व पड़िया का उपचार चल रहा है। पशु पालक विकास सिंह का कहना है कि मरे मवेशियों की की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.