Jaunpur News: संजय कुमार मिश्र लगातार दूसरी बार बने चैंपियन
जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। डॉयट में आयोजित कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रतियोगिता में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव के शिक्षक संजय कुमार मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होने विद्यालय एवं विकासखंड का गौरव बढ़ाया। 28 सितंबर को डॉयट के नए भवन में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकासखंडों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक समिति ने उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग में संजय कुमार मिश्र को प्रथम स्थान के लिए चयनित किया। उपनिदेशक/डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने प्रमाण पत्र दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.