Jaunpur News: संचारी रोगों से बचाव के लिए चलाया अभियान
जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए एक अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न विभागों की ओर से साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटीलार्वा छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पंचायती राज विभाग ने 1733 स्थानों पर साफ-सफाई और झाड़ी कटाई कराई, जबकि 1688 स्थानों पर नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था की गई। 33 उथले हैंडपंप चिह्नित किए गए और 192 इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों के प्लेटफार्मों की मरम्मत कराई गई। नगर निकायों ने 18 हजार 196 नालियों की सफाई के साथ 380 मोहल्लों में फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव कराया। पशुपालन विभाग ने 154 गोष्ठियों के माध्यम से 329 शूकर पालकों को साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.