Jaunpur News: संचारी दस्तक अभियान में फाइलेरिया मरीजों को मिला प्रशिक्षण
जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान के तहत शनिवार को ब्लॉक मुफ्तीगंज के ग्राम विजयीपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन और दिव्यांगता रोकथाम शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से हाथीपांव (फाइलेरिया) से पीड़ित मरीजों को रुग्णता प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। मरीजों को प्रभावित अंग की साफ-सफाई, धुलाई, व्यायाम सहित अन्य आवश्यक जानकारियां देकर रुग्णता प्रबंधन किट भी वितरित की गई। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने संचारी रोगों के कारण, लक्षण, बचाव, मच्छर नियंत्रण, साफ-सफाई और हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पोस्टर और पंपलेट भी वितरित किए गए। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.