Jaunpur News: संघ के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: रामनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत गुरुवार को बासापुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। शस्त्र पूजन के बाद गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। इसमें रामनगर खंड के स्वयंसेवक शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. आलोक कुमार सिंह ने शस्त्र पूजन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों से राष्ट्र सेवा और संगठन के कार्यों में समर्पण भाव से जुटने का आह्वान किया। इसके बाद पथ संचलन शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरा। संचलन मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शताब्दी वर्ष में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Balia News: घोष की धुन पर कदमताल कर निकले स्वयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.