जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया बाजार स्थित संस्कृत पाठशाला के पास चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन अयोध्या से पधारे कथावाचक पुरुषोत्तम दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों, लीलाओं और आदर्शों का वर्णन करते हुए लोगों को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाने का माध्यम है। इसके श्रवण से मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं और व्यक्ति सत्य, धर्म एवं कर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होता है। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, तपस्या, प्रेम, सेवा और मर्य...