Jaunpur News: श्रीराम जन्मोत्सव देख भक्त हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा पंडाल
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। बीआरपी कालेज के मैदान में ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई और सेवा भारती के नेतृत्व में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरुवार को कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान के अवतार, भक्ति और विश्वास का मार्मिक वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान शिव-पार्वती संवाद, भक्त के प्रति भगवान के प्रेम, निर्गुण-सगुण स्वरूप की विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अधर्म बढ़ने पर भगवान के अवतार लेने के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, विश्वास और भक्ति का संदेश दिया। श्रीराम जन्मोत्सव के प्रसंग ने कथा स्थल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु जयकारों के साथ भक्ति में लीन हो गए। आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती जगत के माता-पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.