Jaunpur News: श्रीराम के राज्याभिषेक पर निकाली झांकी
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के मौके पर गौराबादशाहपुर कस्बा के बंजारेपुर रामलीला मैदान में रविवार की रात आदर्श रामलीला समिति की ओर से राजगद्दी का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान श्रीराम दरबार की झांकी का श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर आरती उतारी। रामलीला और भरत मिलाप के सहयोगियों का सम्मान भी किया गया। देर रात तक चले डांस प्रोग्राम का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, ओमप्रकाश जायसवाल, सुजीत जायसवाल, संजय साहू, धर्मेन्द्र जायसवाल, छंगन सोनकर, गणेश साहू, रामलीला समिति के अध्यक्ष सागर साहू, भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल टीटू समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: राजतिलक के साथ रामलीला महोत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.