Jaunpur News: श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन सुन आह्लादित हो गए श्रोता
जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के तीसरे दिन शुक्रवार को भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं की कथा सुन श्रोता आह्लादित हो उठे। कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं, भगवान का नाम करण, अहिल्या उद्धार की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कहा कि परमात्मा को प्रसन्न करने के लिए दिखावे और बाहरी आडंबर की आवश्यकता नहीं है। सच्चे मन, प्रेम और समर्पण से की गई भक्ति ही प्रभु तक पहुंचने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि भक्ति की दौड़ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक होती है। भक्त का मन भगवान के चरणों में समर्पित होना चाहिए। उन्होंने भोला केवट का प्रसंग सुनाकर सभी को भाउक कर दिया। इस प्रसंग के माध्यम से कथा व्यास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.