जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। उसरौली शहाबुद्दीनपुर गांव में श्री आदर्श रामलीला धर्ममंडल के तत्वधान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध, कुंभकरण वध का बेहतरीन मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ डा. एके तिवारी विद्या हॉस्पिटल बदलापुर ने फीता काटकर व राम सीता जी की आरती करके किया। लक्ष्मण शक्ति के दृश्य में मेघनाथ का लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर रामादल में खलबली मच जाती है। राम सेना शोक में डूब गई। प्रभू राम ने हनुमान को सुषेन वैध द्वारा बताए गये द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। राम का विलाप देख दर्शकों के आंखों से आंसू छलक गये। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सीता हरण प्रसंग देख दर्शकों की आंखें हुईं नम हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटते ही रामादल में खुशी की लहर छा गयी। स...