जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में सेवाभारती काशी प्रांत के नेतृत्व में 21 से 29 अक्तूबर तक होने वाली श्रीराम कथा के लिए गुरुवार को मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने पत्नी के साथ भूमि पूजन किया। भूमिपूजन के साथ ही श्रीराम कथा के लिए पंडाल निर्माण कार्यभी शुरू हो गया। मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि आगामी 20 अक्तूबर को भव्य झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। 21 से 29 अक्तूबर तक आचार्य शांतनु महाराज श्रीराम कथा कहेंगे। इस दौरान मुरली पाल (प्रांत कार्यवाह, काशी प्रांत), भुवनेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, विनय सिंह, अरविंद सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, मिंटू पाठक, संजय सिंह, डॉ. दिनेश तिवारी, ब्रह्मेश शुक्ल, पप्पू माली सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...