जौनपुर, अगस्त 6 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। कस्बे में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर बुधवार शाम कथा से पूर्व आत्मप्रकाश जन कल्याण सत्संग समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़े और डीजे साउंड के साथ निकली यात्रा बंजारेपुर शिवालय से शुरू होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए देर शाम शिवमंदिर गौरा के पास स्थित कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कथा स्थल पर कथा वाचक आत्मानंद सरस्वती महाराज का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में संतोष कुमार बाबा, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, सुजीत जायसवाल, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार गुप्त, धर्मेंद्र जायसवाल, शीशवंश सिंह, डॉ. विकास सोनकर, टीटू जायसवाल, ऋषभ जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसओ गंगासागर मिश...