Jaunpur News: श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से कल्याण : आत्मानंद
जौनपुर, अगस्त 7 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर) , हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा में आत्मप्रकाश जनकल्याण सत्संग समिति के तत्वावधान में शिवमंदिर गौरा के पास चल रहे आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सत्संग समारोह में गुरुवार की रात आत्मानंद सरस्वती महाराज जी ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से कल्याण हो जाता है। आप घर मकान बनवाने के साथ ही संसार के झंजाल में पड़े हुए हो। भगवान को पाने की इच्छा नहीं है। भगवान से प्रेम करो सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। कथा सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा से पूर्व भक्तों ने कथा वाचक आत्मानंद सरस्वती महाराज जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान संतोष कुमार बाबा, प्रमोद चंद, विनोद कुमार, राजकुमार, प्रवेश कुमार अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.