Jaunpur News: श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से होता है, चेतना का विकास
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा गांव में सोमवार को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आचार्य पंडित अरविंद द्विवेदी ने श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता की चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सदाचार, भक्ति और प्रेम के मार्ग पर ले जाने वाला दिव्य माध्यम है। इसके श्रवण से मनुष्य के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार होता है। जीवन के वास्तविक चेतना का बोध होता है। आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें धर्म के मार्ग पर चलने, सत्य का साथ देने और दूसरों के प्रति करुणा का भाव रखने की प्रेरणा देती हैं। भागवत कथा के श्रवण और मनन से मन को शांति मिलती है तथा ईश्वर के प्रति श्रद्धा और विश्वास मजबूत होता है। कथा में मुख्य यजमान लालमणि शुक्ल और तीर्थराज शुक्ल रहे। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.