Jaunpur News: श्रीगणेश पूजा समितियां हुई पुरस्कृत, जयघोष से गूंजा पंडाल
जौनपुर, सितम्बर 8 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार की रात उर्दू बाजार स्थित एक बगीचा में 23वां पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीते वर्ष श्री गणेश उत्सव के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पूजन समितियों, धार्मिक अनुष्ठानों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संगठनों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा देने वालों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक लोलारक दुबे तथा मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहे। ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन से समाज में समरसता और एकता का संदेश जाता है। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक बदलापुर ओमप्रकाश बाबा दुबे ने महासमिति के कार्यों की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने इस बार गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.