Jaunpur News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जयकारों से गूंजा कथा पंडाल
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: सुजानगंज। क्षेत्र के प्रेमकापुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयकारे लगाए। कथा व्यास स्वामी राघवेंद्राचार्य महाराज ने वामन अवतार का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब धरती पर अधर्म और अहंकार बढ़ता है, तब भगवान भक्तों के उद्धार के लिए अवतार लेते हैं। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। बताया कि कंस के अत्याचार बढ़ने पर मथुरा के कारागार में माता देवकी और वासुदेव के समक्ष भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। उनके जन्म लेते ही कारागार के बंधन खुल गए। इसके बाद वासुदेव बाल कृष्ण को लेकर गोकुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.