Jaunpur News: श्रद्धा-विश्वास का सम्मिलन ही शिव पार्वती का विवाह: डॉ. मदन मोहन
जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर चल रही सात दिवसीय राम कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा वाचक पं. मदन मोहन मिश्र ने कहा कि श्रद्धा व विश्वास का सम्मिलन ही शिव पार्वती का विवाह है। शिव पार्वती के विवाह की चर्चा करते हुए कहा जो अपमान में भी सम्मान की भावना देखता है उसे देव नहीं बल्कि महादेव कहा जाता है। शंकर जी विवाह करने जाते हैं। ससुराल हिमालय किंतु देखते हैं अपने घर कैलास की तरफ जिससे यह संकेत मिलता है कि हम विवाह करने ससुराल जाये लेकिन परिवार को भूल न जाएं। उन्होंने कहा कि जो अपने को अमर बनाने के लिए अमृत पिये वो केवल देव कहलाता है किंतु लोक कल्याण के लिए जो हलाहल विष का पान करता है वह देव नहीं महादेव कहलाता है। इस अवसर पर कमला प्रसाद तिवारी, सुरेश बरनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.