Jaunpur News: शोक जताने मड़ियाहूं पहुंचे कैबिनेट मंत्री
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मड़ियाहूं नगर के एक निजी अस्पताल परिसर में शुक्रवार को पहुंचकर अस्पताल के डायरेक्टर डा. राजेश चौहान के भाई को श्रद्धांजलि दिया। नौ अगस्त को डॉ. राजेश चौहान के भाई और मछलीशहर के एक चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ. आरबी चौहान के चचेरे भाई डॉ. अशोक कुमार चौहान की मौत हो गई थी। जंगी रोड बाजार में पिकअप वाहन से टक्कर लगने के कारण उनकी मौत हुई थी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डा. अजय कुमार सिंह, डा. आरबी चौहान, डॉ. राजेश चौहान, स्कंद पटेल, राज कृष्ण शर्मा, परविन्द चौहान, बाघ सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.