जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र के शेषपुर गांव के प्रशासक/प्रधान को जिला प्रशासन ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित करके सहायक विकास अधिकारी पंचायत करंजाकला को नामित किया गया। शिकायतकर्ता पंकज सिंह ने ग्राम पंचायत शेषपुर मे प्रशासक/प्रधान मोतीलाल मौर्य पर सचिव से मिलीभगत करके ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यो में सरकारी धन की अनियमितता का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी को शपथ पत्र के माध्यम से प्रार्थनापत्र दिया था। शिकायतकर्ता उच्च न्यायालय हाईकोर्ट में जिला प्रशासन जौनपुर के खिलाफ रिट दाखिल करके दूबारा जांच कराने का अनुरोध किया। उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी जौनपुर को आदेशित किया कि निष्पक्ष जांच की जाए। जांच अधिकारियों ने जांच करके रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौप दिया। उसी आधार पर जिलाधिकार...