Jaunpur News: शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
जौनपुर, अगस्त 29 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सावन की पूर्णिमा पर रक्षा बंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। चन्दन रोरी का तिलक लगाकर भाई के दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा सुरक्षा का वचन दिया और अनेकानेक उपहार देकर उन्हें कृत-कृत्य किया। ससुराल में रह रही बहनों के घर भाई पहुंचे और काफी संख्या में बहनें मायके जाकर भाइयों को राखी बांधकर पर्व का मान किया। पर्व को लेकर चारों ओर उल्लास का वातावरण रहा। घरों में अच्छे अच्छे पकवान बनाए गए। बच्चे सर्वाधिक प्रसन्न मुद्रा में रहे। देर शाम तक राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा। हिसं मछलीशहर के अनुसार तहसील क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निर्धारित मुहूर्त के अनुसार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.