Jaunpur News: शीशम के दो पेड़ काटने के मामले में एसपी से शिकायत
जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: सुरेरी। पटैला गांव के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन से शीशम के दो पेड़ काटे जाने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। थाने पर शिकायत देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पटैला गांव निवासी रितुराज पटेल का आरोप है की 24 अक्तूबर की रात उनकी जमीन में लगे शीशम के दो पेड़ों को गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन काट दिया। थानाध्यक्ष सुरेरी गंगासागर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मुकदमे में सुलह न करने पर रात में पेड़ काटने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.