जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। बख्शा ब्लॉक के उमरछा गांव स्थित श्री मृत्युञ्जय महादेव धाम पर सावन मास में आयोजित नौ दिवसीय नवाहन पारायण कथा के पांचवें दिन कथा वाचक ने दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया। कथा में भगवान श्री राम के बाल रूप और उनके जनकपुर आगमन के प्रसंगों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा व्यास पं. रघुश्रेय महाराज ने रविवार को पांचवें दिन की फूलवारी प्रसंग, धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की दिव्य लीलाओं का अत्यंत मार्मिक और सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि फूलवारी प्रसंग केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि जीव और ब्रह्म के मिलन का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Buxar News: दांपत्य जीवन की पवित्रता से होती है दिव्य संतान की उत्पत्ति : प्रेमाचार्य जी महाराज जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और जगत जननी माता सीता ...