जौनपुर, नवम्बर 2 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सलखापुर गांव में मौनी बाबा रामलीला समिति की ओर से शनिवार रात सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला हुई। शिव धनुष टूटते ही पंडाल श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह रंगीले ने फीता काटकर किया। सुरेंद्र प्रताप सिंह सेठ और प्रबंधक संत प्रसाद सिंह धुरंधर ने श्रीराम और सीता की आरती उतारी। मंचन में सीता स्वयंवर के लिए पहुंचे कई राजा शिव धनुष को हिला भी नहीं सके। इससे राजा जनक पुत्री सीता के विवाह को लेकर चिंतित हो उठे। उनके निराशा भरे शब्द सुनकर लक्ष्मण का क्षत्रिय पुरुषार्थ जाग उठा। यह भी पढ़ें- Unnao News: धनुष भंग का दर्शकों ने उठाया आनंद वहीं विश्वामित्र ने श्रीराम को राजा जनक की चिंता दूर करने का संकेत दिया। श्रीराम को धनुषशा...