Jaunpur News: शिक्षक निर्वाचन के लिए बरसे वोट, स्नातक की कतार में 'सूखा'
जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के चुनाव के लिए शुक्रवार को जनपद के 90 मतदेय स्थलों पर मतदान सकुशल संपन्न हो गया। बूथों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। मतों की गिनती 27 अक्तूबर को वाराणसी में की जाएगी। शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए मतदाताओं में सुबह ही उत्साह दिखा। जबकि स्नातक की कतार में मत देने वालों गति मंद रही। दोनों सीटों के लिए 30 हजार 261 यानी 45.05 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में सुरक्षा के लिहाज चाक-चौबंद रही। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ने बताया कि एमएलसी की दोनों सीटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.