Jaunpur News: शिक्षक दिवस: ज्ञान की लौ जलाने वाले गुरुओं का हुआ सम्मान
जौनपुर, सितम्बर 6 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शिक्षक दिवस पर शनिवार को जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में विविध कार्यक्रम किए गए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षण संस्थानों में पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, केक कटिंग और शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुए। यह भी पढ़ें- राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण : कुलपतिकार्यक्रम की विशेषताएँ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। इस दौरान बीएसए समीर ने जनपद के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं एक पेड़ भेंट किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.