जौनपुर, सितम्बर 18 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी निवासी एक किशारी गुरुवार को शाही पुल से गोमती नदी में कूद गई। पानी अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। गोताखोरों ने प्रयास किया, लेकिन ज्यादा पानी के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। शकरमंडी निवासी 15 वर्षीय परी घर में खेल रही थी। परिजनों के अनुसार, दिन में करीब 12 बजे वह खेलने के लिए कहीं जा रही थी। मां से 10 मिनट में खेलकर आने की बात कही। लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। थोड़ी देर के बाद सूचना मिली कि वह नदी में कूद गई है। किशोरी की मां और परिवार के अन्य सदस्य शाम तक गोमती नदी के घाट पर बैठे बेटी की तलाश का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...